भारत

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने पत्नी अपूर्वा को किया गिरफ्तार

Posted on

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया। रोहित की हत्या के मामले में पुलिस को पत्नि अपूर्वा शुक्ला पर शक था ।यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया है। रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस को अपूर्वा पर शक था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को अपूर्वा, नौकर गोलू उर्फ भोगिंदर और नौकरानी मार्था को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि देर रात तीनों को छोड दिया गया था। लेकिन आज पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। रोहित शेखर का 16 अप्रैल को निधन हो गया था, जिसके बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि रोहित की हत्या की गई है। रोहित की मां उज्ज्वला ने प्रॉपर्टी को लेकर रोहित की हत्या करने का शक जताया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO