व्यापार

रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा 200 और 500 रुपये के नए नोट

Posted on

रिजर्व बैंक महात्मा गांधी की सीरीज में 200 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि इन नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।रिजर्व बैंक महात्मा गांधी की सीरीज में 200 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा। इन नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। इनकी डिजाइन महात्मा गांधी सीरीज में पूर्व में जारी संबद्ध नोटों के समान ही होंगी। केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए 200 रुपये और महात्मा गांधी सीरीज के 500 रुपये के मौजूदा सभी नोट वैध बने रहेंगे। इससे पहले रिजर्व बैंक ने 100 रुपए के नोट नए बदलाव के साथ जल्द जारी किए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO