खेल

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से खेल रहे बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण पदक

Posted on

चीन में चल रहे एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 में भारत की तरफ से खेल रहे बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीता। ये पदक उन्होंने 65 किग्रा भार वर्ग में जीता।बजरंग पुनिया ने चीन में चल रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग ने 65 किलोवर्ग के फ़ाइनल में कज़ाखस्तान के सयातबेक ओकासोव को 12-7 से मात देकर स्वर्ण अपने नाम किया। पहले चरण के बाद बजरंग, ओकासोव से 2-5 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मैच 12-7 से अपने नाम किया। अपनी रैंकिंग के चलते बजरंग को टूर्नामेंट से पहले ही फेवरिट माना जा रहा था और बजरंग ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपना परचम फहराया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO