पंजाब

नामांकन के दूसरे दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल

Posted on

चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव 2019 सम्बन्धी नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन आज पंजाब राज्य के अलग-अलग लोकसभा हलकों के लिए 15 नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि लोकसभा हलका – 02 अमृतसर से कांग्रेस पार्टी के श्री गुरजीत सिंह औजला और श्री सुखजिन्दर सिंह औजला द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया। इसके अलावा लोकसभा हलका 03 -खडूर साहिब के लिए कांग्रेस पार्टी के जसबीर सिंह गिल और हरपिन्दर जीत सिंह द्वारा, लोग सभा हलका 04 -जालंधर के लिए सी.पी.आई. (एम.एल.) न्यू डेमोक्रेसी के कश्मीर सिंह और कांग्रेस पार्टी के संतोख सिंह चौधरी द्वारा, लोकसभा हलका 05 -होशियारपुर (एस.सी.) के लिए कांग्रेस पार्टी के राजकुमार और सोनीया द्वारा, लोकसभा हलका 08 -फतेहगढ़ साहिब (एस.सी) के लिए आज़ाद उम्मीदवार एडवोकेट प्रभजोत सिंह और जय जवान जय किसान पार्टी की बलविन्दर कौर द्वारा, लोकसभा हलका 09 -फरीदकोट के लिए आज़ाद उम्मीदवार दर्शन सिंह द्वारा, लोकसभा हलका 11 -बठिंडा के लिए आज़ाद उम्मीदवार जसवंत सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट -लैनिनस्ट) (लिब्रेशन) के भगवंत सिंह द्वारा और लोकसभा हलका 13 -पटियाला के लिए आज़ाद उम्मीदवार गुरनाम सिंह और जसबीर सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए।उन्होंने बताया कि नामांकन के पहले दिन 9 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए थे और आज के नामांकन को मिलाकर कुल नामांकन 24 हो गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO