भारत

राहुल गांधी ने रफाल मामले में की गई टिप्‍पणी पर खेद जताया

Posted on

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कल उच्‍चतम न्‍यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर रफाल मामले में शीर्ष न्‍यायालय के फैसले को अनुचित तरीके से पेशकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्‍पणी पर खेद जताया किया।कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कल उच्‍चतम न्‍यायालय में शपथ पत्र दाखिल कर रफाल मामले में शीर्ष न्‍यायालय के फैसले को अनुचित तरीके से पेशकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्‍पणी पर खेद जताया किया। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने शपथ-पत्र में कहा है कि उन्‍होंने चुनावी प्रचार की गर्मजोशी में यह बयान दिया था, जिसका उनके प्रतिद्वंद्वियों ने गलत इस्‍तेमाल किया। सुप्रीम कोर्ट इस पर आज फिर सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को स्पष्ट किया था कि रफाल पर उसके फैसले में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके हवाले से राहुल गांधी प्रधानमत्री पर टिप्पणी कर रहे हैं । राहुल गांधी ने न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए थे । गौरतलब है कि राहुल की टिप्पणी के बाद मीनाक्षी लेखी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमाननना याचिका दाखिल की थी ।रफाल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद की गयी अपनी टिप्पणी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बैकफुट पर हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर रफाल मामले में शीर्ष अदालत के फैसले पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। शीर्ष अदालत के निर्देश पर दायर हलफनामे में गांधी ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के जोश में वह टिप्पणी की जिसका प्रतिद्वंद्वियों ने दुरुपयोग किया। गांधी ने कहा कि उनकी मंशा न्यायालय का सम्मान कम करने की कत्तई नहीं थी।शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को स्पष्ट किया था कि रफाल पर उसके फैसले में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके हवाले से राहुल गांधी प्रधानमत्री पर टिप्पणी कर रहे हैं । राहुल गांधी ने न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए थे ।गौरतलब है कि राहुल की टिप्पणी के बाद मीनाक्षी लेखी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमाननना याचिका दाखिल की थी । अवमानना याचिका पर कोर्ट ने राहुल गांधी से सफाई मांगी थी और निर्देश दिया था कि वह 22 अप्रैल तक स्पष्टीकरण दें। राहुल के खेद जताने के बाद बीजेपी जहां राहुल गांधी पर हमलावर है और उन्हें झूठा बता रही है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने अब इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO