पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मंत्री हमीर सिंह घग्गा के देहांत पर दुख प्रकट

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शतराना से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हमीर सिंह घग्गा (65) के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है जिन्होंने लम्बी बीमारी के बाद आज शाम अपने पटियाला स्थित निवास स्थान पर आखिरी साँस ली। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने हमीर सिंह घग्गा को एक नेक राजनीतिज्ञ और आम लोगों का नेता बताया जिन्होंने समाज के कमज़ोर वर्गों की भलाई के लिए अथक काम किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि घग्गा की गरीब समर्थक सोच के कारण उनको इस इलाके के लोगों द्वारा हमेशा ही याद रखा जायेगा। दुखी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमदर्दी जताते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और इस कभी पूरी न हो सकने वाली कमी सहन करने के लिए परिवार को बल प्रदान करने हेतु परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO