पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सीवर लाईनों की सफ़ाई और डी-सिलटिंग के लिए टैंडर जारी करने को हरी झंडी

Posted on

चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग ने आज एक पत्र जारी करके सीवर लाईनों की सफ़ाई और डी-सिलटिंग के लिए टैंडर जारी करने को हरी झंडी दे दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में किये जाने वाले कई कार्यों के लिए मंजूरी, पहले से चल रहे कार्यों को जारी रखने की मंजूरी और सीवर लाईन की सफ़ाई और डी-सिलटिंग के कार्य के लिए मंजूरी माँगी गई थी।उन्होंने बताया कि आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के पहलूओं को विचारने के बाद इन कार्यों संबंधी मंजूरी जारी कर दी है। यह मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि कोई भी इस संबंधी राजनैतिक लाभ लेने का यत्न न करे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO