संसार

काबुल में आत्मघाती बम धमाका, 11 की मौत

Posted on

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती बम धमाके में चार हमलावरों समेत 11 लोगों की मौत। घटना के बाद शांति वार्ता की उम्मीदें टूटीं।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कल सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक मध्य काबुल में संचार मंत्रालय के सामने एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे चार बंदूकधारियों के इमारत और भारी सुरक्षा वाले सरकारी परिसर में घुसने का रास्ता साफ हो गया। हांलाकि अफगान सुरक्षा बलों ने सभी चार हमलावरों को मार गिराया। किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी सक्रिय हैं और काबुल में इससे पहले हुए हमलों की जिम्मेदारी ले चुके हैं। हालांकि तालिबान ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO