भारत

पीएम मोदी ने की श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम से बात

Posted on

श्रीलंका में भीषण बम धमाकों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात, आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले बेगुनाहों के प्रति जताई संवेदना, आतंकी हमलों की कड़े शबदों में की निंदा।पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने चित्तौड़गढ़ में एक चुनावी जनसभा में श्रीलंका में हुए जोरदार विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की। पीएम ने कहा कि भारत इस संकट की घड़ी में श्रीलंका के नागरिकों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।पीएम मोदी ने हमलों को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा कि ये हमले हमारे देश और पूरी दुनिया में आतंकवाद द्वारा पूरी मानवता के लिए पेश की गई सबसे गंभीर चुनौती की याद दिलाते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की और हमले में निर्दोषों की जान जाने पर देशवासियों और खुद की ओर से दुख व्यक्त किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO