क्रिकेट
कोहली के शतक से जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने कोहली के शतक की बदौलत कोलकाता नाईट राइडर्स को दी 10 रन से मात, विराट कोहली की टीम की यह दूसरी जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने कोलकाता के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन ही बना पाई।कोहली ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाये जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं। मोईन अली ने केवल 28 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 66 रन बनाये। इन दोनों के प्रयास से आरसीबी ने आखिरी दस ओवरों में 143 रन जुटाने में सफल रहा। उन्होंने मोईन के साथ तीसरे विकेट के लिये 43 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की। मोईन के आउट होने के बाद कोहली ने मार्कस स्टोइनिस के साथ चौथे विकेट के लिये 24 गेंदों पर 64 रन जोड़े। इसमें कोहली का योगदान 45 रन था। स्टोइनिस ने आठ गेंद पर नाबाद 17 रन बनाए। आरसीबी ने अंतिम 5 ओवर में 91 रन बना कर स्कोर चार विकेट पर 213 रन तक पहुंचाया।बड़े लक्ष्य के सामने केकेआर ने धीमी शुरुआत की जो आखिर में उसे महंगी पड़ी। नितीश राणा ने 46 गेंदों पर नाबाद 85 रन और आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। इन दोनो बल्लेबाजो ने अंतिम छह ओवरों में 102 रन जोड़े लेकिन तब भी टीम पांच विकेट पर 203 रन तक ही पहुंच पायी। राणा ने नौ चौके और पांच छक्के जबकि रसेल ने दो चौके और नौ छक्के लगाये। बेंगलोर की यह नौ मैचों में दूसरी जीत है जबकि केकेआर को लगातार चार मैच जीतने के बाद लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। उसकी नौ मैचों में यह कुल पांचवीं हार है।