पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नवराज बराड़, पी.सी.एस. पट्टी के एस.डी.ऐम. नियुक्त

Posted on

चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग ने आज एक हुक्म जारी करके नवराज बराड़, पी.सी.एस. को पट्टी का एस.डी.एम. नियुक्त किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के हुक्म अनुसार नवराज बराड़, पी.सी.एस. (पंजाब -2014) को पट्टी का एस.डी.ऐम. कम -रिटर्निंग अफ़सर हलका नं. -23 विधान सभा नियुक्त किया गया है।उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार श्री नवराज बराड़, पी.सी.एस. को तुरंत पद संभालने के हुक्म दिए गए हैं। अधिकारी को हुक्मों के पालन सम्बन्धी रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिए भी कहा गया है।उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अनमोल धालीवाल, एस.डी.एम. पट्टी को सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने के दोष में बदला है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO