संसार

पाकिस्तान में बस से उतार कर 14 यात्रियों की हत्या

Posted on

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात वर्दीधारी बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच एक राजमार्ग पर यात्रियों को बसों से जबरन नीचे उतारने के बाद कम से कम 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब 15 से 20 बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर बसों को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उन्हें नीचे उतार कर गोली मार दी। अधिकारियों के अनुसार 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारी बुजी टॉप इलाके में सुबह हुये हमले की घटना में शामिल हैं इस दौरान कुल 16 लोगों को नीचे उतारा गया और 14 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि दो बच निकलने में सफल रहे।हत्या की इस घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। किसी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे पिछड़ा प्रांत है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO