संसार

पुर्तगाल: बस दुर्घटना में जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

Posted on

पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत. पलटने के बाद ढलान के नीचे एक घर से टकराई बस।पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बृहस्पतिवार को जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई है। बस पलटने के बाद ढलान के नीचे एक घर से जा टकराई। राहत कर्मियों ने घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतकों में अधिकतर की उम्र 40-50 के बीच थी। दुर्घटना में 11 पुरुषों और 18 महिलाओं की मौत हो गयी। सभी जर्मनी के नागरिक थे। मदीरा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान है। ब्रिटिश पर्यटकों के बाद सबसे ज्यादा यहां जर्मन पर्यटक आते हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने एक बयान में मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से बात कर घटना पर दुख व्यक्त किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO