व्यापार

पाकिस्तान के साथ एलओसी के जरिए व्यापार स्थगित

Posted on

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से दो जगहों पर एलओसी के पार व्यापार बंद करने की का किया एलान, दुरुपयोग के चलते किया गया फैसला.भारत ने पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा यानी एलओसी के जरिए व्यापार को स्थगित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के चकन-दा-बाग और सलामाबाद में एलओसी व्यापार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।  इसमें कहा गया है कि यह कार्रवाई उन रिपोर्टों के आधार पर की गई है कि पाकिस्तान स्थित तत्वों द्वारा अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और नकली नोटों को फैलाने के लिए व्यापार मार्गों का दुरुपयोग किया जा रहा है. सरकारी बयान में कहा गया है कि एक सख्त विनियामक और प्रवर्तन तंत्र तैयार किया जा रहा है और उसके लागू होने के बाद व्यापार मार्गों को फिर से खोलने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO