क्रिकेट

मुम्बई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रन से दी मात

Posted on

आईपीएल में मुम्बई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रन से दी मात, मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचों में से 6 में जीत और 3 में हार के साथ अंकतालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंची।आईपीएल में गुरुवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 40 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 9 मैचों में से 6 में जीत और 3 में हार के साथ अंकतालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने सर्वाधिक नाबाद 37 रन बनाए। क्विंटन डि कॉक ने 35 और हार्दिक पंड्या ने 32 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए कगीसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और अमित मिश्रा के हाथ 1-1 सफलता लगी। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। 9 मैचों में यह दिल्ली की चौथी हार है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO