क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात

Posted on

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से दी मात, जॉनी बेयरस्टो के नाबाद 61 और डेविड वार्नर ने 50 रन बनाए.जॉनी बेयरस्टो के नाबाद 61 और डेविड वार्नर के अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में कल चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। पूर्व चैम्पियन हैदराबाद की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और अब वो आठ अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है। वहीं, मौजूदा चैम्पियन चेन्नई की नौ मैचों में यह दूसरी हार है और वह 14 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर कायम है।टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चेन्नई को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीठ के दर्द के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस मुकाबले में आराम दिया गया था। 2010 के बाद ऐसा पहली बार है जब सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी के बजाय किसी और की कप्तानी में आईपीएल का मुकाबला खेली।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO