व्यापार

विजीलैंस द्वारा 19,000 की रिश्वत लेता पटवारी और बिचौलिया काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका गढ़ा जि़ला जालंधर में तैनात पटवारी हरविन्दर सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति डोनल तनेजा को 19,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।पटवारी हरविन्दर सिंह और प्राईवेट व्यक्ति डोनल तनेजा को शिकायतकर्ता राज कुमार निवासी गढ़ा, जि़ला जालंधर की शिकायत पर 19,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसके पिता की मौत के बाद मकान का विरासती इंतकाल करने के बदले 1,50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 80,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच-पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी और उसके बिचौलिए को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 19,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO