संसार

पेरिस के एतिहासिक नॉट्र डाम कैथेड्रल में लगी भीषण आग

Posted on

पेरिस के एतिहासिक नॉट्र डाम कैथेड्रल में भीषण आग लगी, दो विश्व युद्दों के साक्षी रहे इस प्राचीन गिरिजाघर को बचाने के लिए फायरफाइटर जुटे। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने इस हादसे को भयावह बताया।पेरिस के प्राचीन और दुनिया भर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में आज भीषण आग लग गई। ये आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही वक्त में इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत को यूनेस्को द्वारा धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। आग किस वजह से लगी, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है लेकिन अग्निशमन विभाग का कहना है कि चूंकि गिरजाघर में मरम्‍मत काम चल रहा था, हो सकता है उसी दौरान ये हादसा हुआ.. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं..दो विश्व युद्धों के साक्षी रहे  850 साल पुराने इस गोथिक शैली के भवन में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए व्‍यापक कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भवन का गुम्‍बद ढह चुका है। इस गिरिजाघर को हर साल लाखों लोग देखने आते हैं। नॉट्र डाम बारहवीं सदी का बना था और यह पेरिस शहर से भी पुराना था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO