भारत

कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है-अमित शाह

Posted on

अमित शाह ने रफाल मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल के झूठ बोलने पर उन पर जमकर हमला बोला । शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है।लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर के प्रचार का दौर आज शाम समाप्त हो रहा है, ऐसे में राजनीतिक दलों पर दबाव बेहद ज्यादा है, लेकिन किसी के जोश में शायद ही कोई कमी दिख रही हो। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल गिर सोमनाथ के  कोडीनार में रैली की और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई । अमित शाह ने रफाल मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल के झूठ बोलने पर उन पर जमकर हमला बोला । शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी की 21 वीं सूची में में भोजपुरी गायक और अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। सपा से बीजेपी में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार बनाया गया।  संतकबीर नगर के मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है।दूसरे दौर का प्रचार का काम खत्म होने में अब जबकि बेहद कम समय बचा है बीजेपी की ओर से प्रचार के काम में पूरी ताकत झोंक दी है । पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही तमाम और नेता भी प्रचार के काम में जोर शोर से जुटे हैं । पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को गुजरात में थे । उन्होंने गिर सोमनाथ के  कोडीनार में रैली की और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई । अमित शाह ने रफाल मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल के झूठ बोलने पर उन पर जमकर हमला बोला । शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। बाद में अमित शाह ने बनासकांठा में रोड शो किया । यूपी के मुख्यमंत्री और पार्टी के स्टार प्रचारक  योगी आदित्यनाथ भी खूब रैलियां कर रहे हैं । सोमवार को आदित्यनाथ ओडिशा के राउरकेला में थे । योगी ने कांग्रेस पर आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति ”नरम रुख” रखने का आरोप लगाते हुए  कहा कि भारत में अब भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार है जिसके कारण चीन तथा पाकिस्तान कोई दुस्साहस नहीं दिखा पाएंगे। योगी ने कहा कि ”देशभर में मोदी लहर चल रही है ।  उन्होंने ओडिशा के लोगों से केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल-इंजन सरकार को वोट देने का अनुरोध किया।  प्रचार के बीच पार्टी ने ईवीएम के मसले पर सवाल उठाने पर विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि हार की वजह से ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं । इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी की 21 वीं सूची में में भोजपुरी गायक और अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। सपा से बीजेपी में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार बनाया गया।  संतकबीर नगर के मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है। अंबेडकरनगर से मुकुट बिहारी , भदोही से रमेश बिंद , देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी  को उतारा गया है।  प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता और जौनपुर से के पी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।  दूसरी ओर नामांकन का काम भी जोरों पर हैं । अयोध्या  से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने सोमवार को पर्चा भरा । नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया जिसमें  भारी संख्या में मोटर साइकिल पर सवार युवा शामिल थे । चुनावी घमासान में प्रचार और नामांकन दोनों जोरों पर हैं और मंगलवार वो दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के बाद गुरुवार को इस चरण के तहत 97 सीटों पर मतदान होगा ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO