भारत

लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

Posted on

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.लिस्ट के मुताबिक, सुल्तानपुर सीट से चंद्रभान सिंह को टिकट मिला है. जबकि प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पाण्डेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज सीट से आफताब आलम को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.इसके अलावा बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, संत कबीरनगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगीता, घोसी से अतुल राय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा को मैदान में उतारा है. जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टी राम, भदोही से रंगनाथ मिश्रा और गाजीपुर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO