भारत

लेथपोरा में सीआरपीएफ सेंटर हमले में एक और गिरफ्तारी

Posted on

एनआईए ने कल इरशाद अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए द्वारा गिरफ्तार इरशाद लेथपोरा, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले का पांचवा आरोपी है।लेथपोरा में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पर हुए आत्मघाती हमले पर एनआईए को एक और बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने कल इरशाद अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए द्वारा गिरफ्तार इरशाद लेथपोरा, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले का पांचवा आरोपी है। इरशाद अहमद रेशी को आज विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। इसके पहले एनआईए ने निसार अहमद तांत्रे को 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2017 को जम्मू कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आंतकी हमला हुआ था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले में शामिल तीनों आतंकियों को मार गिराया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO