भारत

अमित शाह ने कलोल विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

Posted on

गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कलोल विधानसभा क्षेत्र में किया एक रोड शो । रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों और व्यापारियों के नेताओं ने उनका स्वागत किया। रोडशो करीब सात किलोमीटर के बाद पंचवटी हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल कलोल विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बाबासाहेब आंबेडकर की 128 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह ने शाम में रोडशो किया। इस दौरान शाह के साथ गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों और व्यापारियों के नेताओं ने उनका स्वागत किया। रोडशो करीब सात किलोमीटर के बाद पंचवटी हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO