क्रिकेट

विश्व कप 2019 के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान

Posted on

बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति, इंग्लैंड में आयोजित होनेवाले अगामी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का करेगी ऐलान। विश्व कप की शुरुआत 30 मई को ओवल स्टेडियम में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होनेवाले मुकाबले के साथ होगी।इंग्लैंड में आयोजित होनेवाले अगामी विश्व कप 2019 के लिए बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति, आज भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा करेगी। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में भारतीय स्क्वाड का ऐलान करेगी। क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 30 मई को ओवल स्टेडियम में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होनेवाले मुकाबले के साथ होगी।  इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय नंबर-4 का स्थान है। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO