पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा बलाचौर से चार बार विधायक रहे चौधरी नन्द लाल के निधन पर दु:ख प्रगट
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के बलाचौर से चार बार रहे विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल (73) के निधन पर दु:ख प्रकट किया है जिन्होंने आज प्रात:काल मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी साँस ली। वह अपने पीछे अपने दो पुत्र छोड़ गए हैं।अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने चौधरी नन्द लाल को एक बढिय़ा राजनीतिज्ञ और बहुत से गुणों से भरपूर लोक नेता बताया जिन्होंने कंडी क्षेत्र के समूचे विकास और दबे कुचले लोगों के कल्याण के लिए अथक कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी नन्द लाल को जमीनी स्तर पर लोगों के साथ नज़दीकी संपर्कों के लिए प्रत्येक खासकर बलाचौर इलाके के लोगों द्वारा हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी के निधन से राजनैतिक क्षेत्र में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है जिसको भरा जाना बहुत मुश्किल है।दु:खी परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ अपनी हमदर्दी सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और यह अपूर्णीय कमी सहन करने के लिए परिवार को हौंसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।