पंजाब

काऊंसलेट जनरल ऑफ इंडिया ने फ्रेंकफर्ट में धूमधाम से मनाई बैसाखी

Posted on

भंगड़े, गिद्दे और पंजाबी लोक कलाकारों की पेशकारी ने समागम को चार -चाँद लगाये

चंडीगढ़ – काऊंसलेट जनरल ऑफ इंडिया, फ्रेंकफर्ट, जर्मनी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और बैसाखी के त्योहार को मनाने सम्बन्धी फ्रेंकफर्ट में 12 अप्रैल, 2019 को समागम का आयोजन किया गया।इस समागम का आयोजन जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों के सहयोग से किया गया।इस समागम को मनाने के हिस्सेके तौर पर श्री गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा स्वरूप स्थानीय गायकों द्वारा धार्मिक गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर काऊंसल जनरल प्रतिभा पारकर ने अपने संबोधन में भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय समुदाय ने अपनी लगन और सख्त मेहनत वाले स्वभाव के साथ दुनिया में हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। इस समागम में भारतीय समुदाय के 600 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रसिद्ध लोक नाच भंगड़े, गिद्दे और इसके साथ स्थानीय भारतीय कलाकारों द्वारा पंजाबी लोक गीतों की पेशकारी ने इस समागम को शिखरों पर पहुंचा दिया।सभी श्रद्धालुओं के लिए ‘गुरू का लंगर’ उपरांत यह समागम समाप्त हुआ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO