पंजाब
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बैसाखी के अवसर पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खालसा पंथ के 320वें सृजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर दुनिया भर में रहते पंजाबियों को बधाई दी है जोकि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना का चिह्न है।बैसाखी के अवसर पर एक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को पंजाब की सदियों पुरानी समृद्ध एवं शानदार सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाई और इन रिवायतों को बनाई रखने का न्योता दिया।मुख्यमंत्री ने सिखों के 10वें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा 1699 में पवित्र शहर श्री आनन्दपुर साहिब में अलग -अलग जातियों से सम्बन्धित पाँच प्यारों को अमृत छका कर खालसा पंथ की सृजना के पवित्र मौके को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे के साथ मानवता के प्यार और दया के द्वारा एक समानतावादी समाज की सृजन करने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की गई थी।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बैसाखी का यह त्योहार रबी की फ़सल के पकने और रबी को संभालने से सम्बन्धित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह ऐतिहासिक त्योहार आपसी भाईचारे और इसकी शानदार रिवायतों की भावना के साथ मनाने का लोगों को न्योता दिया है जोकि हमारे देश की धर्मनिष्पक्ष मज़बूती और सामाजिक जड़ों को मज़बूत बनाने का जश्न है।