खेल

सिंगापुर ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

Posted on

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की काई यानयान को 21-13, 17-21, 21-14 से हराया. अब सेमीफाइनल में पीवी सिंधु का सामना जापान की नाजोमी ओकुहारा से होगा.दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुक़ाबला करीब एक घंटे तक चला. वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु का चीन के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह पहला मैच था और इसे जीतने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी.
पहले गेम में हालांकि, सिंधु ने एकतरफा जीत दर्ज की. यानयान ने दूसरे गेम में दमदार शुरुआत की और भारतीय खिलाड़ी को पेरशानी में डाला. सिंधु इस गेम में कभी भी यानयान को पीछे नहीं कर पाईं और मैच बराबर हो गया. सिंधु ने तीसरे और निर्णायक गेम में अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 21-14 से जीत दर्ज की और सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं.सेमीफ़ाइनल में भारतीय खिलाड़ी का सामना वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नोजोमी आकुहारा से होगा जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में छठी सीड भारत की सायना नेहवाल को 21-8, 21-13 से करारी शिकस्त दी.ओकुहारा और सिंधु के बीच यह 14वां मुकाबला होगा. अब तक खेले गए 13 मैचों में सात बार सिंधु ने जीत हासिल की है, जबकि छह बार ओकुहारा विजयी रही हैं. बीते दो मौकों पर सिंधु ने ओकुहारा को हराया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO