संसार

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में विस्फोट, 20 लोगों की मौत

Posted on

पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए, जबकि 48 अन्य घायल हो गए. मारे गये लोगों में से कई शिया हजारा समुदाय के थे.सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस धमाका हुआ. उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था. जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत कि राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे.सुरक्षाबलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुए विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO