पंजाब

ब्रिटेन सरकार जलियांवाला बाग़ के नरसंहार पर मांगे बिना शर्त माफी -अमरिन्दर सिंह

Posted on

राज्यपाल पंजाब और मुख्यमंत्री ने सांझे तौर पर कैंडल मार्च करके शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमृतसर – मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बिर्टिश प्रधानमंत्री थरेसा द्वारा जलियांवाला बाग़ नरसंहार संबंधी मांगी गई माफी को न काफ़ी बताते हुये कहा है कि ब्रिटेन को इस नरसंहार के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उक्त प्रगटावा कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा जलियांवाला बाग़ के ऐतिहासिक नरसंहार की 100वीं वर्षगांठ सम्बन्धी अमृतसर में करवाए गए कैंडल मार्च के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये किया। इस मौके पर राज्यपाल पंजाब श्री वी पी एस बदनौर समेत मशहूर हस्तियाँ और हज़ारों लोगों ने कैंडल मार्च में भाग लिया।टाऊन हॉल से शुरू हुआ यह मार्च जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट करके समाप्त हुआ। रास्ते में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इंकलाब जि़ंदाबाद के नारे लगाए। भारत के इतिहास में उक्त नरसंहार को दिल झंझोड़ देने वाली घटना करार देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोग चाहते हैं कि ब्रिटेन आज से 100 वर्ष पहले की इस घिनौनी घटना के लिए माफी माँगे। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा इस संबंधी रेज़ोयूलेशन प्रस्ताव भी पास कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज जल रही यह मोमबत्तियाँ उस उदास दिन को याद कर रही हैं, जब निहत्थे लोगों पर अंग्रेज़ हुकूमत द्वारा गोलियाँ चलाईं गई। वह इस मौके पर उपस्थित नरसंहार के शहीदों के कई परिवारों को भी मिले। इस मौके पर कई राजनैतिक और सामाजिक हस्तियाँ भी शामिल थी जिनमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी, श्री सुनील जाखड़ प्रधान पंजाब कांग्रेस कमेटी, कैबिनेट मंत्री स. सुक्खबिन्दर सिंह सरकारिया, कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला, एमएलऐज़ श्री राजकुमार वेरका, श्री इन्दरबीर सिंह
बुलारिया, श्री सुनील दत्ती भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO