पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा राम नवमी के अवसर पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भगवान राम जी के जन्म दिन ‘राम नवमी ’ के पवित्र अवसर पर पंजाब के लोगों को बधाई दी है। राम नवमी के अवसर पर अपने संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह त्योहार भाईचारे और मानवता की एकता के अलावा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा नैतिकता और आध्यात्मिकता के नैतिक मूल्यों संबंधी दी गई शिक्षाओं के प्रति लोगों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने खुशहाल और सद्भावना भरपूर समाज के लिए आदर्श और सदाचारी मार्ग दिखाया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को भगवान राम की शिक्षाओं पर चलने का न्योता दिया है जो मौजूदा भौतिकवादी समाज में भी तर्कसंगत हैं और यह शिक्षाएं ही बुराईओं के शिकंजे में से समाज को बाहर निकालने के लिए मददगार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर न केवल सांप्रदायिक सद्भावना, भाईचारे और आपसी समझ की भावना को बढ़ावा देता है बल्कि लोगों को खुशहाली और अथाह खुशियाँ एवं प्रसन्नता भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को यह पवित्र त्योहार जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर इकठ्ठा होकर मनाने की अपील की है।