पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और लुधियाना के पोलिंग स्टेशन की इमारत बदलने को मंजूरी

Posted on

चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग ने आज जि़ला चुनाव अधिकारी, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और लुधियाना के प्रस्ताव को मंज़ूर करते हुये अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और लुधियाना के पोलिंग स्टेशन की इमारत बदलने को मंजूरी दे दी है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर एस. करुणा राजू ने बताया कि चुनाव आयोग ने अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और लुधियाना की इमारत बदलने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से सम्बन्धित जि़ला चुनाव अधिकारी को हिदायत की गई है कि इस सम्बन्धी की जाने वाली आगामी कार्यवाही हैंडबुक फॉर रिटर्निंग अफ़सर 2019 के चैप्टर 2 में बतायी गई प्रक्रिया को अपनाया जाये और इस सम्बन्धी राजनैतिक पार्टियों को लिखित रूप में सूचित किया जाये।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO