पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रशासनिक आधार पर कुमार सौरभ राज फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त

Posted on

चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग ने आज एक आदेश जारी करके कुमार सौरभ राज, आईएएस को प्रशासनिक आधार पर फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है।इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा एस करुणा राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार कुमार सौरभ राज, आईएएस (पंजाब-2011) को फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है। श्री कुमार सौरभ राज मौजूदा समय लोक सभा चुनाव के मद्देनजऱ जनरल ऑबजऱवर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं।उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार श्री गुरलवलीन सिंह सिद्धू, आईएएस तुरंत लोक सभा चुनाव के मद्देनजऱ जनरल ऑबजऱवर के तौर पर जिम्मेवारी निभा रहे श्री कुमार सौरभ राज की जगह लेने के आदेश देते हुये श्री कुमार सौरभ राज को रिलीव करने के लिए कहा गया है। दोनों अधिकारियों को आदेशों की पालना सम्बन्धी रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा गया है। डा राजू ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के काम की देख-रेख अब ए.डी.सी. फरीदकोट करेंगे जब तक कि कुमार सौरभ राज अपनी ड्यूटी ज्वांइन नहीं करते।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO