व्यापार

विजीलैंस ने रिश्वत लेता हुआ ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सिटी थाना फरीदकोट में तैनात ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह निवासी गोबिंद नगर फरीदकोट की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके पुत्र के विरुद्ध दर्ज किये केस में कोई कार्यवाही न करने के बदले ए.एस.आई द्वारा 10,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 7,000 रुपए में तय हुआ है। उसने बताया कि उसके द्वारा 2,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर अदा किये जा चुके हैं।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO