भारत

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका

Posted on

चारा घोटाले मामले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी थी।चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत अर्जी का सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने सीएम रहते हुए अपने पद का काफी ज्यादा दुरुपयोग किया था। उन्होंने इस मौके पर जमानत की मांग इसलिए की है ताकि अपने पॉलिटिकल गतिविधियों को आगे बढ़ाएं।लालू यादव ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में लालू यादव की ओर से झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई गई थी।आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव 22 महीनों से जेल में हैं। जिस समय कथित घोटाला हुआ था उस समय आरजेडी बिहार में सत्ता में थी और लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। लालू पिछले कुछ महीने से रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO