व्यापार

स्टेट बैंक ने की ब्याज दरों में कटौती

Posted on

रेपो रेट में कटौती के बाद स्टेट बैंक का बडा फैसला, ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती, नई दरें 10 अप्रैल से होंगी प्रभावी.
देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी ऋण की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें 10 अप्रैल से प्रभावी होंगी। एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर भी ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। इसके साथ अब 30 लाख रुपये से कम के आवास ऋण पर नई ब्याज दर 8.60 से 8.90 प्रतिशत होगी जो अभी तक 8.70 से 9 प्रतिशत है। बैंक ने बयान में कहा कि संशोधित कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 8.55 से घटाकर 8.50 प्रतिशत किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में अपनी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को चौथाई प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया था। इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र के बाद यह तीसरा बैंक है जिसने रेपो दर में कटौती के बाद कर्ज सस्ता किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO