भारत

दंतेवाडा में नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल

Posted on

पहले चरण के चुनाव से पहले छत्तीसगढ के दंतेवाडा में नक्सली हमला , बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की कार को विस्फोट से उडाया , विधायक की मौत , तीन जवान शहीद एक ड्राइवर की भी मौत, पीएम ने की हमले की निंदा , शहीद जवानों को श्रद्धांजलि , विधायक की हत्या पर भी जताया शोक.लोकतंत्र के महापर्व से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसा का खूनी खेल खेला है। एक ओर छत्तीसगढ में जहां नक्सल प्रभावित बस्तर में पहले चरण के मतदान की तैयारियां चल रही थीं तो दूसरी ओर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के श्यामगिरी के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर विधायक भीमा मंडावी के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में विधायक की मौत हो गई तथा चार जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की है।
हमला तब हुआ जब भीमा मंडावी का काफिला बचेली से कुआकोंडा की ओर रवाना हुआ था। काफिला जब श्यामगिरी के करीब था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। हमलावरों की तलाश में यहां पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा क्षेत्र का इलाका है जहां 11 अप्रैल को वोटिंग कराई जानी है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की पूरी तैनाती की गयी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा की है। पीएम ने ट्वीट किया- छत्तीसगढ में नक्सली हमले की कडी निंदा करता हूं। हमले में शहीद सुरक्षाबलों को मेरी श्रद्धांजलि। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। श्री भीमा मांडवी बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता थे ।परिश्रमी और साहसी नेता के तौर पर उन्होंने हमेशा छत्तीसगढ के लोगों की सेवा की। उनके निधन से बहुत पीड़ा हुई है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ऊं शांति”
गौरतलब है छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी कई बार नक्सली हमलावरों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाया था। खासकर चुनाव के मौके पर नक्सली लोकतंत्र के महापर्व में बाधा डालने की लगातार कोशिश करते रहे हैं। पिछले विधानसबा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने इसी तरह के हमले में डीडी न्यूज के कैमरामैन की हत्या कर दी थी। इलाके की जनता ने हर बार अपने मत की ताकत से हर बार नक्सलियों को करारा जवाब दिया है और गुरुवार को फिर एक बार बुलेट की ताकत को बैलेट से करारा जवाब मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO