मनोरंजन
तीन महीने की कड़ी मेहनत से रचा गया ‘कलंक’ के ‘हुस्नाबाद’ का भव्य सेट
करण जौहर के प्रोडक्शन और अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कलंक’ अपने सिनेमेटिक क्रिएशन में तो भव्य है ही, इसका सेट भी बहुत भव्यता से क्रिएट किया गया है। इसे एक पूरे शहर की तरह बनाया गया है और इसे बनने में तीन महीने का समय लगा है। इसे इतना सुंदर बनाया गया कि बनने के बाद यह सभी को अविश्वसनीय सा लगा। इसकी मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के लीड स्टार वरुण धवन खुद इस सेट की भव्यता और इसकी मेकिंग की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।