पंजाब

विजीलैंस ने रिश्वत के दो अलग-अलग मामलों में पी.एस.पी.सी.एल का एस.डी.ओ और ए.एस.आई को किया रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज रिश्वत के दो अलग-अलग मामलों में पी.एस.पी.सी.एल सब डिविजऩ बडाली आला सिंह, जि़ला फतेहगढ़ साहिब में तैनात एस.डी.ओ सरवन सिंह और पुलिस थाना फोकल पुआइंट लुधियाना में तैनात ए.एस.आई गुरमीत सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एस.डी.ओ सरवन सिंह को शिकायतकर्ता इन्द्रजीत सिंह निवासी गाँव जमीतगढ़, जि़ला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर 8,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके पिता के देहांत के बाद ट्यूबवैल का कनैक्शन उसके नाम पर करने के बदले उक्त एस.डी.ओ 10,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 8000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी एस.डी.ओ को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 8,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।एक और रिश्वत केस में विजीलैंस की आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना द्वारा थाना फोकल पुआइंट जि़ला लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. गुरमीत सिंह को 4,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता जिम्मी पोल निवासी एल.आई.जी 622, सैक्टर 32, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी तरफ से दर्ज किये झगड़े के केस में दोषियों के विरुद्ध अदालत में चालान पेश करने के बलदे उक्त ए.एस.आई द्वारा 5,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 4,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना एस.ए.एस नगर और आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना में मुकद्मे दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO