पंजाब

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत 166.27 करोड़ की नकदी और वस्तुएँ ज़ब्त

Posted on

चंडीगढ – लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के उपरांत राज्य में लागू हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान तारीख़ 07 अप्रैल 2019 तक कुल 166.27 करोड़ की वस्तुएँ और नकदी ज़ब्त की गई है। इस दौरान 18.33 की करोड़ नकद राशि भी ज़ब्त की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में विभिन्न सरवाईलैंस टीमों द्वारा 275495 लीटर शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत 5.55 करोड़ रुपए बनती है। उन्होंने बताया इसी तरह राज्य में 5169 किलो ग्राम नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं, जिनकी कीमत 123.77 करोड़ बनती है। इसके अलावा राज्य में 18.33 करोड़ रुपए की नकद और 18.43 करोड़ का सोना, चाँदी और अन्य  वस्तुएँ भी ज़ब्त की गई हैं।आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजऱ राज्य में 1198 अति-संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। इसके अलावा राज्य में 2946 ऐसे लोगों की पहचान की है जो कि अमन सुरक्षा में रुकावट डाल सकते हैं, जिनमें से 2679 के खि़लाफ़ कार्यवाही कर दी गई है और बाकी रहते व्यक्तियों के खि़लाफ़ जल्द कार्यवाही कर दी जायेगी। राज्य में इस समय ग़ैर ज़मानती वारंट के 475 मामले कार्यवाही अधीन हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 2984 लोगों के खि़लाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट अधीन कार्यवाही की गई है।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 90.23 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के उपरांत 76 ग़ैर लाइसेंसी हथियार पकड़े गए हैं जबकि 574 गोली सिक्का बरामद किया गया है।डा. राजू ने बताया कि सी-विजि़ल ऐप पर अब तक 592 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं जिनमें से 241 ठीक पाई गई हैं।  

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO