भारत
भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया
भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पाक का बयान क्षेत्र में युद्धोन्माद भड़काने और आतंकियों को हमले के लिए उकसाने वाला हैभारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान को गैर जिम्मेदाराना और बेतुका बता कर खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान को क्षेत्र में युद्धोन्माद भड़काने वाला और आतंकियों को हमले के लिए उकसाने वाला करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ”पाक को सलाह दी गई है कि वह आतंकवादी हमलों के बारे में कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक चैनलों का उपयोग करे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सीमापार आतंकवादी हमले का दृढ़ता और निर्णायक रूप से जवाब देने का अधिकार रखता है। ”पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर फिर से हमला करने की बात कही थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाक विदेश मंत्री का यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान जैसा प्रतीत होता है।