भारत
कांग्रेस का घोषणापत्र संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरनाक
अरुण जेटली ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरनाक है। कांग्रेस के घोषणापत्र में आतंकियों, अपराधियों औऱ अराजक तत्वों के लिए रहमदिली झलकती है।केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आतंकियों को समर्थन और संस्थानों के अस्तित्व पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। अपने ब्लाग में अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणापत्र को संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र आतंकियों का समर्थक है औऱ संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरनाक है।जेटली ने कहा, घोषणापत्र में आतंकियों, अपराधियों औऱ अराजकतत्वों के लिए रहमदिली झलकती है, जबकि ये देश की स्वतंत्र मीडिया के वर्तमान स्वरुप के लिए घातक है।