क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

Posted on

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने 43 रन की सर्वाधित पारी खेली है।दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम मेंगुरूवार खेले गए आईपीएल के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज मुश्किल में दिखे और रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 रन की सर्वोच्च पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली की टीम 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टॉ ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में पहली जीत की उम्मीद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आज बैंगलुरू में मुकाबला करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO