संसार

अल्जीरिया के राष्ट्रपति बाउटेफ्लिका ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Posted on

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अबदलाजीज़ बाउटेफ्लिका ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया। अल्जीरिया में चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के कारण त्यागपत्र देना पड़ा।अल्जीरिया के राष्ट्रपति अबदलाजीज़ बाउटेफ्लिका ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी टेलीविजन ने बताया है कि बाउटेफ्लिका के दो दशको के शासन के बाद हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने त्यागपत्र दिया। खबरों में बताया गया है कि बाउटेफ्लिका ने संवैधानिक परिषद को मंगलवार से अपना कार्यकाल समाप्त करने की सलाह दी। उन पर लम्बे समय से सत्ता से चिपके रहने का आरोप है।वे काफी बीमार हैं और सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आते है। अपने पांचवे कार्यकाल के फैसले के बाद उनपर इस्तीफा देने का दबाव पड़ने लगा। हालांकि बाउटेफ्लिका ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे राष्ट्रपति पद के अगले कार्यकाल के लिए मैदान में नहीं आएंगे और इस महीने के अंत तक इस्तीफा दे देंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO