क्रिकेट

मेरे पास शब्द नहीं, हम घबरा गए थे हार से हताश दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा

Posted on

जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम घबरा गई और लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सकी जिसकी वजह से 14 रन से पराजय झेलनी पड़ी।जीत के लिये 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के 17वें ओवर में तीन विकेट पर 144 रन थे। सैम कुरेन ने हैट्रिक लगाकर दिल्ली को 19.2 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। अय्यर ने कहा,‘‘ मेरे पास शब्द नहीं है। यह अहम मैच था और ऐसे मैच हारना हमारे लिये अच्छा नहीं है।’’उन्होंने कहा,‘‘ यह निराशाजनक है। जिस तरह से हम खेल रहे थे, हर गेंद पर रन चाहिये थे लेकिन इन हालात से हम हार गए। हमने चतुराई से नहीं खेला और हर विभाग में उन्नीस साबित हुए।’’अय्यर ने कहा,‘‘मुझे पता नहीं चल रहा कि क्या हो गया। पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। हमें कुछ पहलुओं पर मेहनत करनी होगी और गलतियों से सबक लेना होगा।’कप्तान ने कहा,‘‘ हम लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सके और घबरा गए। उन्होंने दो विकेट लगातार ले लिये। क्रिस मौरिस और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद ही हम मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों ने भी कोई पहल नहीं की।’’ जबकि इससे पहले दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में हराया था। ’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO