क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की पहली जीत

Posted on

मंगलवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। मंगलवार को खेले गए एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर 3 मैचो के बाद पहली जीत दर्ज की। वहीं इस सत्र में बैंगलोर की यह लगातार चौथी हार है। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान ने 3 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।
बटलर ने हमवतन मोईन पर चौका लगाकार 38 गेंदों पर इस सत्र का दूसरा और जयपुर में लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया। हालाकी वो जल्द ही चहल की गेंद पर लांग आफ पर आसान कैच दे बैठे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर राहुल त्रिपाठी ने टीम को आसान जीत दिला दी। स्टीव स्मिथ ने 38 रन की पारी खेली। वही राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। राजस्थान की तरफ से जोश बटलर ने सबसे अधिक 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने 43 गेंदो का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया। बैंगलोर की फिल्डिंग अच्छा नहीं रही जिसके कारण चार कैच छूट गए। बटलर शुरू से ही गेंदबाजों पर हावी हो गये जबकि कप्तान अंजिक्य रहाणे को शुरू में ही विराट कोहली ने जीवनदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 20 गेंदों पर 22 रन बनाकर चहल की गेदं पर आउट हुए।
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने पार्थिव पटेल के अर्धशतक की मदद से 4 विकेट पर 158 रन बनाए। पार्थिव ने टीम के लिए सबसे अधिक 67 रन का योगदान दिया। अंतिम के ओवरो में मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 31 रन की तेज पारी खेली। आईपीएल में अपना 100वां मैच खेल रहे कोहली ने पारी की शुरुआत करने उतरे लेकिन वो केवल 23 रन ही बना सके। एबी डिविलियर्स भी कुछ खास नही कर सके और 13 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे। राजस्थान की तरफ से श्रेयस गोपाल ने 3 विकेट लिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO