भारत

भारत-चिली के बीच तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर

Posted on

भारत और चिली के बीच खनन, संस्कृति और दिव्यांगों के सशक्तिकरण से जुड़े तीन सहमति पत्रों पर किए हस्ताक्षर। चिली ने वैध अमरीकी वीज़ा वाले भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश का किया ऐलान। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत- चिली बिज़नेस फोरम में लिया हिस्सा। चिली विश्वविद्यालय के युवा वैज्ञानिकों के साथ किया संवाद। चिली की यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिली के अपने समकक्ष सेबेस्टियन पिनेरा के साथ आपसी हितों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों देशों ने खनन, संस्कृति अन्य क्षेत्र में तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। कोविंद तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को यहां पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने बोलिविया और क्रोएशिया का दौरा किया था। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत औऱ चिली सभी तरह के आतंकवाद को हराने और नेस्तनाबूद करने की दिशा में वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने को सहमत हुए हैं। भारत ने चिली के सशस्त्र बलों को प्रमुख रक्षा संस्थानों में प्रशिक्षण की पेशकश की। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में अन्य सहयोग एवं अवसर खेाजने पर भी सहमत हुए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO