भारत

पीएम ने की महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र में चुनावी रैली

Posted on

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में की बीजेपी शिवसेना के चुनाव अभियान की शुरुआत, विदर्भ में सूखे के लिए कांग्रेस को ठहराया ज़िम्मेदार। कांग्रेस और एनसीपी पर विदर्भ में सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर किसानों को लूटने का लगाया आरोप। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी की चुनाली रैलियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम मोदी ने हिन्दू आतंकवाद की झूठी थोरी गढ़ने के लिए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दूओं को बदनाम करने की साजिश रची और देश के करोड़ों लोगों का रिश्ता आतंकवाद से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी आतंकी हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र के बाद प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के राज-महेन्द्र-वरम में अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। रैली में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। बाद में सिकंदराबाद में एक औऱ रैली के दौरान पीएम ने केन्द्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे तेलंगाना में 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के दर्जनों प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से चल रहे हैं। गांधी जी की कर्मभूमि महाराष्ट्र के वर्धा से प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार में जबदस्त धार दिखी। पीएम ने कांग्रेस एनसीपी पर वार किये। कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद को लेकर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों का रिश्ता आतंकवाद से जोड़ दिया था। अब लोग जाग गए हैं तो वे भाग रहे हैं। पीएम ने बिना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का नाम लिये दूसरी सीट पर लड़ने को लेकर उनपर निशाना साधा। शरद पवार को लेकर पीएम ने कहा कि वह देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। कहा जाता है कि वह कभी बिना सोचे-समझे कोई काम नहीं करते। उन्हें पीएम की रेस में माना जाता था। उन्होंने कहा था कि मैं चुनाव लड़ूंगा, लेकिन एक दिन अचानक बोले कि मैं राज्यसभा में ही खुश हूं। शरद पवार भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है। पीएम ने कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन को खास नाम दिया।प्रधानमंत्री की दिन की दूसरी रैली होगी आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी राजमहेन्द्रवरम यानी राजमुंद्री में हुई। पीएम मोदी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर दिखे। महाराष्ट्र के बाद प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के राज-महेन्द्र-वरम में अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। यहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। साथ ही पीएम ने पोलावरम प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया और कहा कि टीडीपी सरकार इसके लिए गंभीर नहीं है। प्रधानमंत्री ने टीडीपी पर निशाना साधते हुए साइबर-क्राइम का जिक्र किया और कहा कि जिस सेवामित्र ऐप की वो बात करते हैं, वो सेवा नहीं कर रहा और न ही किसी का मित्र है। बल्कि वो डेटा चोरी कर रहा है। सोमवार की अपनी आखिरी रैली के लिए प्रधानमंत्री मोदी सिकंदाराबाद में की। पीएम ने केन्द्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे तेलंगाना में 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के दर्जनों प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से चल रहे हैं। पीएम ने कहा कि महामिलावट से दूर रहकर ही देश का विकास हो पायेगा। पीएम मोदी ने कहा वो देश के चौकीदार है और उनका दायित्व है कि देश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सपनों को पूरा करना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO