मनोरंजन

करीना कपूर खान ने ली रणवीर सिंह की चुटकी, कहा ‘मेरा बेटा तैमूर तुमसे…’

Posted on

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करीना कपूर खान असल जिंदगी में कितनी बेबाक हैं, यह बात उनके सभी फैंस जानते हैं। करीना कपूर खान अपने मन की बात कहने में कभी भी हिचकिचाती नहीं हैं और शायद इसीलिए लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं। हाल में करीना कपूर खान एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में गई थीं, जहां उन्हें मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड ज्यूरी च्वाइस फीमेल से नवाजा गया था। जब करीना कपूर खान स्टेज पर अपना यह अवॉर्ड लेने पहुंची तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश एक्टर रणवीर सिंह की चुटकी ले ली।असल में यह तो हम सब जानते ही हैं कि करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान इंटरनेट सेंशेसन हैं और लोग उनकी तस्वीरें रोजाना देखना पसंद करते हैं। जब करीना कपूर खान अवॉर्ड ले रही थीं और उन्हें बोलने का मौका मिला तो उन्होंने कहा, ‘मैं यह अवॉर्ड अपने बेटे तैमूर अली खान के स्थान पर ग्रहण कर रही हूं, जो इस समय का सबसे स्टाइलिश इंसान है। हां, रणवीर वो तुमसे भी ज्यादा स्टाइलिश है।’अगर आप सोच रहे हैं कि करीना कपूर खान ने रणवीर सिंह का ही नाम क्यों लिया तो बता दें इसी इवेंट पर पद्मावत कलाकार को मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड रीडर्स च्वाइस से नवाजा गया था। यह अवॉर्ड रणवीर सिंह को खुद कपिल देव ने दिया। रणवीर सिंह भारतीय टीम के द्वारा साल 1983 में जीते गए वर्ल्डकप पर आधारित एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें वो कपिल देव का ही किरदार निभाते दिखेंगे।अगर करीना कपूर खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो इस समय अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज’ कर रही हैं, जिसको खत्म करते ही वो करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली ‘तख्त’ में व्यस्त हो जाएंगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह से लेकर अनिल कपूर जैसे कलाकार हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO