क्रिकेट

पंजाब का दिल्ली से मैच आज, मोहाली में किंग्स के खिलाफ 9 साल से जीत नहीं पाए कैपिटल्स

Posted on

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 13वां मुकाबला सोमवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला है। दिल्ली 3 में से 2 मैच जीतकर तालिका में दूसरे नंबर पर है। पंजाब भी 3 में से 2 मैच जीत चुकी है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह चौथे नंबर पर है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली ने 9 और पंजाब ने 13 जीते हैं। दोनों के बीच मोहाली में 6 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई है। दिल्ली ने मोहाली में आखिरी जीत 13 मार्च 2010 को हासिल की थी। उसके बाद से उसने मोहाली में 4 मैच खेले, लेकिन एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO