संसार

नेपाल: तूफान और बिजली गिरने से 27 की मौत

Posted on

नेपाल के बारा और परसा ज़िलों में भयंकर तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में करीब 27 लोगों की मौत, लगभग 500 घायल। घायलों का अस्पतालों में चल रहा है इलाज। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने जताया शोक। राहत कार्य जारी। नेपाल के बारा और परसा ज़िलों में रविवार शाम आये भीषण तूफान और बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत हो गयी है और 450 से अधिक घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने लोगों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने एक ट्वीट में शोकसंतप्‍त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। बचाव कार्य चल रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO